नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के उस आरोप का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें विदेश जाने से रोका गया. सौरव दास ने दावा किया था कि उन्हें ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के लिए लंदन जाने से रोक दिया गया.
सौरव दास को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय आवेदक को सही जानकारी देना अनिवार्य है.

अगर किसी भी स्तर पर अधिकारियों को कोई विसंगति मिलती है या इसकी सूचना दी जाती है और मामला तथ्यों को छिपाने से जुड़ा होता है, तो हम आवेदक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं. इसके ज़रिए उसे अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है.”
सौरव दास ने सोमवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट से सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था.
“मैं दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूं. दिल्ली से लंदन के लिए मेरी फ़्लाइट रात एक बजे की थी. मैं प्रतिष्ठित ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी जा रहा था, वहां के स्टूडेंट्स यूनियन ने मुझे एक लेक्चर देने के लिए इन्वाइट किया था. मुझे एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेना था.”
एक्स पर दावा किया है, ” सौरव दास को ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्हें ऑक्सफ़र्ड यूनियन में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था. ऑक्सफ़र्ड यूनियन एक अलग और स्वतंत्र रूप से संचालित डिबेट कराने वाली संस्था है. यह यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है.”
संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) ने 23 नवंबर, 2026 को सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसमें उनसे सात दिनों के भीतर अपने जन्मस्थान के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. उन्हें यह भी सलाह दी गई है कि जवाब दाखिल करने तक वे अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें.”
जायसवाल ने इस मामले में सरकार का पक्ष रखते हुए कहा, “जब कोई व्यक्ति पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है और फॉर्म भरता है, तो उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह सही जानकारी देगा. अगर अधिकारियों की ओर से हमारे संज्ञान में कोई कमी या विसंगति लाई जाती है, तो तय प्रक्रिया के तहत आवेदक या पासपोर्ट धारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है. इस नोटिस के ज़रिए उससे आवेदन में दी गई जानकारी और सामने आई विसंगतियों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा जाता है.”
👉सौरव दास ने क्या आरोप लगाए
सौरव दास ने आरोप लगाया, “जैसे ही मैं इमिग्रेशन चेक पर गया, तब मुझे पता चला कि मेरा पासपोर्ट फ़्लैग कर दिया गया है.”
उन्होंने कहा, “मेरा पासपोर्ट फ़्लैग कर के मुझे देश से बाहर जाने से रोक दिया. सरकार को इतना डर क्यों है कि कोई पढ़ा-लिखा युवा, पढ़े-लिखे लोगों के बीच जाकर कुछ इंटेलेक्चुअल डिस्कशन कर रहा है.”
सौरव दास ने दावा किया, “ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी में जो भारतीय स्टूडेंट्स हैं, उन्होंने मुझे बुलाया कि ‘हम इस मूवमेंट से जुड़ना चाहते हैं, हम देश के युवाओं का साथ देना चाहते हैं. हम जानना चाहते हैं कि हमारे देश में क्या हो रहा है.’ लेकिन इस सरकार को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं है.”
“आप स्कूलों की हालत देख रहे हैं. ये सरकार हमारे आंदोलन से
डरती है. ऐसा करने से हम नहीं दबने वाले. उनको ये समझ में नहीं आ रहा है कि हम युवाओं के पास बहुत समय है. बार-बार लंदन जाएंगे, पेरिस जाएंगे. हमारे पास बहुत कुछ करने
का समय है.”
👉किस आधार पर रोक सकती है सरकार?

विदेश जाने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 19(1) के किसी भी प्रावधान के तहत साफ़ रूप से अधिकार नहीं है. पासपोर्ट अधिनियम की धारा 10(3)(सी), पासपोर्ट ज़ब्त करके विदेश जाने के अधिकार पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति देती है.
पासपोर्ट एक्ट की धारा 10 के तहत पासपोर्ट अथॉरिटी को किसी व्यक्ति का पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज जब्त करने और उसे वापस करने का अधिकार है.
अधिनियम की धारा 10(1) के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी करने के बाद अथॉरिटी, पासपोर्ट धारक को अपना पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज जमा करने के लिए भी कह सकता है.
भारत के पासपोर्ट एक्ट के मुताबिक़ किसी शख़्स को विदेश जाने से रोकने की कई वजहें हो सकती हैं.
इनमें यात्रा के लिए वैध पासपोर्ट, वीज़ा समेत अन्य वैध दस्तावेज़ होना शामिल है.
कोई शख़्स कितने दिनों के लिए अन्य देश में जा रहा है और इसके लिए उसके पास वैध अनुमति है या नहीं है. यह भी विदेश यात्रा को रोकने का आधार बन सकता है.
किसी ग़लत सूचना या जानकारी के आधार पर भी किसी शख़्स का पासपोर्ट ज़ब्त किया जा सकता है. या उसे यात्रा करने से रोका जा सकता है. अदालत के आदेश पर किसी शख़्स का पासपोर्ट ज़ब्त किया जा सकता है या उसे विदेश यात्रा करने से रोका जा सकता है.
इसके अलावा भी सरकार या सरकारी एजेंसियों के पास किसी शख़्स को विदेश यात्रा से रोकने के कई आधार होते हैं. पासपोर्ट फ़्लैग करने का आमतौर पर मतलब है कि इमिग्रेशन या सुरक्षा एजेंसियों के डेटाबेस में किसी पासपोर्ट के साथ एक ख़ास अलर्ट या निशान जोड़ देना.
अगर किसी का पासपोर्ट फ़्लैग किया गया हो तो इमिग्रेशन के वक़्त पासपोर्ट की स्कैनिंग में यह दिख जाता है, जिसका मतलब होता है कि उस शख़्स की अतिरिक्त जांच या उसके संबंध में कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत है.
हालांकि जैसा सौरव दास का दावा है कि उनका पासपोर्ट फ़्लैग किया गया है, तो इसके पीछे की आधिकारिक वजह की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
👉अभिजीत दीपके ने क्या कहा
सोशल मीडिया एक्स पर सौरव दास की पोस्ट को शेयर करते हुए सीजेपी के क़ानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने भी अपना वीज़ा रिजेक्ट किए जाने का आरोप लगाया.
सौरव और मुझे, दोनों को ऑक्सफ़र्ड यूनियन ने आमंत्रित किया था. कुछ दिन पहले मेरा वीज़ा रिज़ेक्ट कर दिया गया था. मैं इसे फिर भी मान सकती थी, क्योंकि इसमें किसी सीधे हस्तक्षेप के साफ़ संकेत नहीं थे.”
“लेकिन अब जो हुआ है, वह पूरी तरह अविश्वसनीय है. यह शर्मनाक है कि इस देश के युवाओं को सिर्फ़ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उनमें सच बोलने और सत्ता में बैठे लोगों की आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछने की हिम्मत है.”
“आज जिस तरह सौरव को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई, उससे इस देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी की स्थिति और युवाओं की आवाज़ को दी जा रही जगह को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े होते हैं.”
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रया दी है.
उन्होंने X में लिखा है कि सौरव को ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी में एक कॉन्फ्रेंस में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठे किसी शख़्स को ख़ुद दुनिया भर में घूमना पसंद है, लेकिन सौरव को ऑक्सफ़र्ड से मिले इस आमंत्रण से जलन हो रही है.
” ऐसा लगता है कि अगर सौरव ने बैंक लूटा होता या कोई वित्तीय फ़्रॉड किया होता तो सरकार निश्चित तौर पर उसे लंदन जाने देती.”
