रायपुर । अगर आप नवंबर-दिसंबर में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का Status जरूर चेक कर लें। खासकर छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 65 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
इसकी वजह से 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यानी करीब 23 दिनों तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने झारसुगुड़ा और चांपा स्टेशन के आसपास कई विकास और तकनीकी कार्य शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेंगी। कुछ Trains को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। वहीं, कई गाड़ियों के रूट में बदलाव होगा। कुछ Trains देरी से भी चल सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।
👉आखिर क्यों रद्द की गईं 65 Trains?

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में विकास से जुड़े काम किए जाएंगे। इसके तहत 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा।
इसके अलावा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का काम भी चल रहा है। यह परियोजना करीब 206 किलोमीटर लंबी है। इसके तहत चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। वहीं, चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम भी किया जाएगा।
इन कामों के चलते रेलवे ने Trains के संचालन में बदलाव किया है। 6 से 18 दिसंबर के बीच कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। वहीं, 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस भी बदले हुए तरीके से चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन रायपुर तक नहीं जाएगी। इसे केवल कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।
👉इन प्रमुख एक्सप्रेस Trains पर पड़ेगा असर
रेलवे की ओर से अलग-अलग तारीखों में कई एक्सप्रेस Trains को रद्द किया गया है। इनमें लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण गाड़ियां शामिल हैं।
👉इतवारी और टाटानगर रूट की Trains
- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर तक नहीं चलेगी।
- बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
👉2 .हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस
इस रूट पर चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस भी कई तारीखों में रद्द रहेगी।
- हावड़ा-पुणे दुरंतो 26 नवंबर, 3, 7, 12, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- पुणे-हावड़ा दुरंतो 28 नवंबर, 5, 8, 14, 15, 16 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।
👉3. पुणे, सूरत और मुंबई रूट की Trains
इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।
- सांतरागाछी-पुणे 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- पुणे-सांतरागाछी 7 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- मालदा टाउन-सूरत 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- सूरत-मालदा टाउन 7 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- कामाख्या-एलटीटी 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- एलटीटी-कामाख्या 8 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
👉4. हटिया, दुर्ग और शालीमार रूट की Trains
- हटिया-दुर्ग 8 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- दुर्ग-हटिया 9 और 11 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- हटिया-पुणे 7 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- पुणे-हटिया 9 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- शालीमार-भुज 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- भुज-शालीमार 8 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- एलटीटी-शालीमार 9, 10 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- शालीमार-एलटीटी 11, 12 और 16 दिसंबर को नहीं चलेगी।
👉5 .बिहार, दक्षिण भारत और अन्य रूट की Trains
इस ब्लॉक का असर बिहार और दक्षिण भारत जाने वाली कई Trains पर भी पड़ेगा।
- चर्लपल्ली-दरभंगा 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- दरभंगा-चर्लपल्ली 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- तिरुपति-रक्सौल 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- रक्सौल-तिरुपति 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर 10 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर 10 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- गया-एलटीटी 9 दिसंबर और एलटीटी-गया 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
👉6. इन ट्रेनों का संचालन भी रहेगा बंद
- इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है।
- बिलासपुर-बक्सर 11 दिसंबर और बक्सर-बिलासपुर 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- हटिया-एलटीटी 11 और 12 दिसंबर तथा एलटीटी-हटिया 13 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- हैदराबाद-रक्सौल 10 दिसंबर और रक्सौल-हैदराबाद 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- पोरबंदर-सांतरागाछी 11 दिसंबर और सांतरागाछी-पोरबंदर 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- वास्को द गामा-जसीडीह 11 दिसंबर और जसीडीह-वास्को द गामा 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- ओखा-शालीमार 13 दिसंबर और शालीमार-ओखा 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- उदयपुर-शालीमार 12 दिसंबर और शालीमार-उदयपुर 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
- हावड़ा-अहमदाबाद 14 दिसंबर और अहमदाबाद-हावड़ा 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।
- नांदेड़-सांतरागाछी 14 दिसंबर और सांतरागाछी-नांदेड़ 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
👉लोकल और मेमू Trains पर भी असर
इस रेल ब्लॉक का असर सिर्फ लंबी दूरी की ट्रेनों पर नहीं पड़ेगा। रोजाना सफर करने वाले लोकल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
- रेलवे ने बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरारोड मेमू और रायपुर-कोरबा मेमू को 6 से 17 दिसंबर तक रद्द किया है।
- वहीं, वापसी दिशा में रायगढ़-बिलासपुर मेमू, गेवरारोड-रायपुर मेमू और कोरबा-रायपुर मेमू 7 से 18 दिसंबर तक नहीं चलेंगी।
- इसके अलावा बिलासपुर-गेवरारोड मेमू, बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर और रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी 7 से 18 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।
👉सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे के इस फैसले से दिसंबर में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। खासकर शादी और छुट्टियों के सीजन में ट्रेन से यात्रा करने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।
ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का Status जरूर चेक कर लें। ट्रेन रद्द होने या रूट बदलने की स्थिति में दूसरी व्यवस्था पहले से कर लें। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
👉यह खबर क्यों जरूरी है
शादी सीजन में रेल यात्री परेशानी झेलने वाले हैं, क्योंकि कई Trains रद्द रहेंगी। 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। हावड़ा-पुणे दुरंतो जैसी लंबी दूरी की Trains भी तय तारीखों पर नहीं चलेंगी। रोज सफर करने वाले लोकल यात्रियों की मेमू Trains भी बंद रहेंगी। हसदेव एक्सप्रेस 7 से 18 दिसंबर तक सिर्फ कोरबा-बिलासपुर के बीच चलेगी। इससे पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों की योजना बिगड़ सकती है। यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तारीख जांच लेना जरूरी है।
