इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज ही के दिन यानी 2 अप्रैल, 2011 को भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में ही दूसरा विश्व कप जीता था। फाइनल में 91 रन की नाबाद पारी खेलने के कारण उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार भी दिया गया था।

आज हम आपको धोनी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
एक खबर के अनुसार, एमएस धोनी की नेट वर्थ 105 मिलियन डॉलर यानी 760 करोड़ रुपए है। धोनी की मासिक आय और वेतन 4 करोड़ रुपए से अधिक है। धोनी का भारत के देहरादून में एक लक्जरी घर है, जिसे उसने वर्ष 2011 में खरीदा था और इसका अनुमान लगभग 17.8 करोड़ है। धोनी कई अचल संपत्ति के मालिक भी हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के पास एक बड़ा कार संग्रह है, जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लक्जरी कारें शामिल हैं। उनके पास मौजूद कुछ ब्रांडों में हमर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज, मित्सुबिशी पजेरो, रेंज रोवर और कई अन्य कारें शामिल हैं।