महाराष्ट्र के हॉस्पिटल में भीषण आग: ICU के मरीजों को शिफ्ट करते समय 4 की मौत, 20 को बचाया गया…

हॉस्पिटल में आग लगने के बाद मरीजों को शिफ्ट करने के दौरान मौतें हुई है। ये सभी मरीज हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थे।

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा इलाके में बुधवार तड़के 3:00 बजे प्राइवेट हॉस्पिटल प्राइम क्रिटीकेयर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 मरीजों की मौत हुई है और तकरीबन 20 मरीजों का रेस्क्यू किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग के बाद आईसीयू में भर्ती 6 लोगों को स्विफ्ट करने के दौरान इनमें से 4 लोगों की मौत हुई है।

आग सुबह 3 बजे के आसपास लगी थी और इस पर तकरीबन 3 घंटे बाद पूरी तरह से काबू पाया गया।

आग सुबह 3 बजे के आसपास लगी थी और इस पर तकरीबन 3 घंटे बाद पूरी तरह से काबू पाया गया।

स्थानीय विधायक जितेंद्र अव्हाड ने घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल ठाणे महानगर पालिका ने हादसे की जांच का आदेश दे दिया है और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री राहत कोष से किया गया है।

ठाणे नगर निगम की ओर से कहा गया है कि मरीजों की मृत्यु हो गई जब उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा था।आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

हॉस्पिटल में एडमिट अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का काम जारी है।

हॉस्पिटल में एडमिट अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का काम जारी है।

महाराष्ट्र में 4 महीने में हुए 5 हादसों में गई 62 लोगों की जान

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब महाराष्ट्र में हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से लोगों की जान गई है। सिर्फ इसी साल यानी जनवरी 2021 से अब तक 62 मरीजों की जान हॉस्पिटल की लापरवाही से जा चुकी है। इसमें आज के चार मरीज भी शामिल हैं।

  • 9 जनवरी को भंडारा जिला हॉस्पिटल के NICU में शार्टसर्किट के बाद 10 बच्चों की मौत हुई थी।
  • 26 मार्च को भांडुप के सनराइज हॉस्पिटल के लगी आग की चपेट में आने से 10 मरीज मृत हुए थे।
  • 21 अप्रैल को नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक के बाद 24 मरीजों की मौत हुई थी।
  • 23 अप्रैल को विरार के विजय वल्लभ हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग के बाद 14 मरीजों की मौत हुई थी।
  • 28 अप्रैल को मुंब्रा इलाके के प्राइम क्रिटीकेयर अस्पताल के ICU में आग के बाद 4 मरीजों की मौत हुई।