किशोर न्याय बोर्ड के लिए सदस्यों की हुई नियुक्ति कोरबा से सीमा शाह तो जांजगीर चाम्पा से इंदु साधवानी की हुई नियुक्ति

रायपुर – राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत किशोर न्याय बोर्ड में जिला स्तरीय नियुक्ति कर दी है। राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर ये आदेश जारी किया गया है। कोरबा से सीमा शाह और रवि शंकर खूंटे और जांजगीर चाम्पा से इंदु साधवानी की नियुक्ति की गई है यह नियुक्ति बच्चों के न्याय व समाजिक क्षेत्र में सक्रिय जिम्मेदारी निभाने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी दी गयी है। हालांकि पहले चरण में सिर्फ 20 जिलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है। रायपुर सहित कई जिलों में अभी नियुक्ति नहीं हुई है।

किशोर न्याय बोर्ड के लिए हुई सामाजिक कार्यकर्ताओं की ये नियुक्ति तीन-तीन सालों के लिए की गयी है। बाल संरक्षण, बोर्ड या संप्रेषण गृह की होने वाली बैठकों में किशोर न्याय बोर्ड ये सदस्य शिरकत करेंगे। राज्य सरकार ने इन सदस्यों के लिए नियम और शर्तों को जारी कर दिया है।