मुंबई-पुणे रेलमार्ग पर विस्टाडोम कोच वाली विशेष डेक्कन एक्सप्रेस दौड़ी, यात्रियों ने उठाया प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ, देखें तस्वीरें और वीडियो:

शनिवार को मुंबई-पुणे रेलमार्ग पर विशेष डेक्कन एक्सप्रेस दौड़ पड़ी। इस गाड़ी में पारदर्शी व बड़ी खिड़कियों वाले विस्टाडोम कोच हैं। प्राकृतिक सुंदरता वाले इस मार्ग पर सफर कर रहे यात्री जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। श्री गोयल ने कहा, यात्रियों के विश्वस्तरीय अनुभव के लिये रेलवे निरंतर प्रयासरत है।