जिला पंचायत उपाध्यक्ष कर रही हैं नेतृत्व ,एसईसीएल को जर्जर सड़क सुधारने दि या था अल्टीमेटम
कोरबा – कोरबा से कुसमुंडा भिलाई बाजार,हरदीबाजार की जर्जर सड़को के मरम्मत की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना जायसवाल के साथ माकपा पार्षद ने आम जनता के साथ चक्का जाम शुरू कर दिया है।
सर्वमंगला चौकी के समीप चक्का जाम करने बैठे प्रदर्शनकरियो ने वाहनो की आवाजाही को पूर्णतः रोक दिया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है। प्रदर्शनकारी लगतार SECL प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क मरम्मत को लेकर माकपा पार्षद द्वारा पूर्व में कई मर्तबा सुधार के लिए प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जनता का आक्रोश सड़क पर उतरा हो। रही बात मांग को लेकर यहां के ग्रामीण कई बार सड़क जाम कर चुके हैं परंतु प्रबंधन द्वारा उन्हें मना लिया जाता है । इस बार उनका कहना है कि SECL अधिकारियों और प्रशासन के लिखित आश्वासन जब तक नही मिकेगा वे हिलने वाले वाले नहीं है।मौके पर भारी संख्या में भारी पुलिस बल तैनात है जबकि अभी तक SECL का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुच है।इससे प्रदर्शनकरियो का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है हालांकि कानून व्यवस्था संभालने पुलिस बल तैनात है
