कोरबा। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा कोरबा द्वारा 5 अक्टूबर मंगलवार को शिक्षक सदन कोरबा में विश्व शिक्षक दिवस के परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों का सम्मान एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष एम. एल. यादव, उपाध्यक्ष सुभाष महतो जिला प्रभारी शहरी, दिनेश जोशी जिला प्रभारी ग्रामीण, महासचिव डॉ. आर. एन. चंद्रा, कोषाध्यक्ष बी. के. निराला, सचिव एस. एल. यादव, उपाध्यक्ष एफ. आर. टंडन, संगठन सचिव संजय राठौर, संजय साहू, सचिव एम. डी. महंत वाय. ए. रिज़वी, महिला प्रकोष्ठ, उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा यादव प्रभारी शहर, सुश्री खुशबू सोनी प्रभारी ग्रामीण, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव, महासचिव श्रीमती जसप्रीत कौर फ्लोरा, उपाध्यक्ष श्रीमती छवि प्रभा सोनवानी, ब्लॉक सचिव श्रीमती सरस्वती कोशले, पी. पी. अंचल, संगठन सचिव वीरेंद्र बंजारे, अश्वनी कांत आदि उपस्थित रहे !