ब्रेकिंग: सिंहदेव जा रहे हैं दिल्ली, CM भूपेश भी आज दिल्ली में थे…..CWC की बैठक के तुरन्त बाद सिंहदेव के दिल्ली दौरे को लेकर लग रही है अटकलें

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि उनके दिल्ली दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन CWC मीटिंग के तुरन्त बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की चर्चा जरूर फिर शुरू हो गयी है।

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज दिल्ली में थे और शाम की फ्लाइट से रायपुर लौटने वाले है, इसी बीच सिंहदेव भी दिल्ली पहुंच रहे है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 8:20 बजे माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम की नई दिल्ली की 5.40 की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे हैं। कल मुख्यमंत्री का बस्तर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है।