रायपुर। पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी पर झूल गया। दिल दहलाने वाली ये घटना राजधानी रायपुर की है। राजधानी के उत्कल नगर में ये घटना हुई है। मृतक का नाम सोनू बघेल बताया जा रहा है। वही उसकी पत्नी का नाम रामा बघेल था। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर है और जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक सोनू बघेल छोटा मोटा काम करता था। आये दिन उसका पत्नी के साथ विवाद चलता रहता था, इसी दौरान आज भी उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद किचन में उसने धारदार चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने NW न्यूज़ से चर्चा में बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्पॉट पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे है। घटनास्थल को देखने से प्रथमदृष्ट्या लगता है कि पति ने पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटनास्थल पर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल वारदात की वजह पारिवारिक कलह हो होने की उम्मीद है।