JSCA स्टेडियम में इंडियन टीम की जीत का रिकॉर्ड 100% रहा है। भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में अब तक दो T-20 मैच खेले हैं।
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच T-20 का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें जयपुर से रांची पहुंच गई है। 4 साल बाद यहां T-20 मुकाबला होगा। इंडियन टीम इस मैच को जीत कर JSCA में अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने के साथ सीरीज में खिताबी बढ़त बनाने की भी कोशिश करेगी।
JSCA स्टेडियम में इंडियन टीम की जीत का रिकॉर्ड 100% रहा है। भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में अब तक दो T-20 मैच खेले हैं। दोनों में जीत दर्ज की है। यहां पहला T-20 मुकाबला 12 फरवरी 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 69 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरा T-20 मैच 7 अक्टूबर 2017 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने कंगारू टीम को नौ विकेट से हराया था।
आखिरी ओवर में इंडियन टीम को 6 ओवर में बनाने थे 48 रन
7 अक्टूबर 2017 को JSCA में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए T-20 मुकबाले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियन टीम ने 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रने बनाए थे। इसके बाद बारिश ने मैच रोक दिया था। बारिश के कारण टीम इंडिया को 6 ओवर में 48 रन का रिवइज्ड टारगेट दिया गया था। इसक जवाब में टीम इंडिया ने 5.3 ओवर में ही टारगेट चेज करते हुए 49 रन बना लिए थे और ये मैच 9 विकेट से जीत लिया था।
रांची में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है
JSCA क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने अभी तक चार वनडे मैच खेले हैं। जिसमें दो में जीत, एक में हार और एक मैच ड्रा रहा। टीम इंडिया ने यहां पहला वनडे मैच इंग्लैंड के साथ 2013 में खेला। जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के साथ 2013 में ही मैच हुआ लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। 2014 में श्रीलंका को हराया और 2016 में न्यूजीलैंड से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।