बहू के साथ ससुराल में 2 साल तक सामूहिक बलात्कार, मारपीट के साथ दहेज के लिए दी यातनाएं,पति, ससुर, नाना ससुर सहित 9 गिरफ्तार

कवर्धा। जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।पुलिस ने प्रकरण में पति , ससुर ,नाना ससुर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में ही रहने वाले एक परिवार ने अपनी ही बहू को 2 साल से बंधक बनाकर रखा था। और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करते थे। महिला को दहेज व पैसे के लिए यह दुष्कृत्य करते थे। इससे परेशान पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत कर कुंडा थाना में मामला दर्ज करते हुए ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया । पीड़िता के बयान पर कुंडा थाना पुलिस ने पति, ससुर, नाना ससुर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़िता ने बताया की मुझे करीब 2 साल से बंधक बनाकर रखा है और मेरे साथ जबरजस्ती करते है। पुलिस ने सभी को अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।