लाहौल। हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी के थोरंग गांव के रहने वाले हर एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यहां पर 52 वर्षीय भूषण ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव के सभी लोगों ने स्वेच्छा से जांच कराई थी। जिसके बाद सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव संख्या के मामले में लाहौल-स्पीति घाटी राज्य में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला जिला बन गया है।
लाहौल घाटी में बढ़े कोरोना के मामलों की वृद्धि के बाद प्रशासन ने रोहतांग सुरंग के उत्तर पोर्टल के पास तेलिंग नाले तक ही पर्यटकों को आने दिया। उसके बाद पर्यटकों को प्रतिबंधित कर दिया गया, उन्हें लाहौल के गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। सुरंग से परे के गांवों को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है।