वर्षों से संभालकर रखा तुरुप का इक्का नहीं आया काम ,यूपी ने प्रियंका को नकारा,पहली की परीक्षा में कांग्रेस की महासचिव सुपर फ्लॉप

उत्तरप्रदेश । अब तक के नतीजों में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव से भी खराब दिख रहा है। पार्टी 403 सीटों में केवल 2 सीटों पर ही आगे चल रही है।

2022 यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 30 साल बाद प्रियंका की अगुवाई में सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। लड़की हूं,लड़ सकती हूं के नारे के साथ प्रियंका ने 40% महिलाओं को ट‍िकट द‍िए।नतीजों से यह साफ हो गया है कि सूबे की जनता ने प्रियंका की लीडरशिप को नकार दिया है। इससे उनका राजनीतिक शुरुआत सुपरफ्लॉप साबित हुआ है।बीते 17 साल से कांग्रेस की राजनीति का बड़ा चेहरा रहीं प्रियंका 2019 में राष्ट्रीय महासचिव बनाई गईं। सबको लगने लगा था कि वो ही कांग्रेस के डूबते हुए जहाज को किनारे तक ले जाएंगी। लेकिन 2022 के चुनाव ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लगभग दो दशकों से संभालकर रखा गया कांग्रेस का तुरुप का ईक्का अपने पहले ही दांव में बेकार चला गया।