नारायणपुर में नक्सलियों का तांडव :आईडी ब्लास्ट में आइटीबीपी के एक जवान की मौत,एक घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर से आईईडी ब्लास्ट किया है। जिसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक जवान घायल है। मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए आईटीबीपी के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर आईईडी के ऊपर आ गया। पैर आते ही आईईडी जोर से ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक घायल हो गया है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बीडीएस की टीम मौके पर तलाश कर रही है। आशंका है कि मौके पर और भी आईईडी हो सकते हैं। इसके अलावा घायल जवान को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहीद जवान का राजेंद्र सिंह है। जो आईटीबीपी में एएसआई के रूप में पदस्थ थे। जबकि घायल जवान का नाम महेश बताया गया है।