घोर कलयुग !मामा ने 15 वर्षीय भांजी का दोस्त के साथ मिलकर किया रेप

बिलासपुर। जिले में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगरेप की यह घटना छह माह पहले की है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का मामा लगता है। मामा और उसके दोस्त ने मिलकर पीड़िता से रेप किया है, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो मामला सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना सरकंडा थाने की है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है। दो दिन पहले अचानक उसके पेट में दर्द हुआ, तब परिजन उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलते ही परेशान परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर आ गए और पूछताछ की।

घर आया था मामा

अपने दोस्त के साथ परिजन ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने आप बीती बताई। उसने बताया कि जनवरी में रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चोरहादेवरी में रहने वाला उसका मामा छबि यादव अपने दोस्त किशन यादव (26) के साथ घर आया था, तब वह घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर रिश्तेदार मामा और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मां ने दर्ज कराई एफआईआर

टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सोमवार को सरकंडा थाने पहुंची लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी को अपनी दीदी के गांव गई थी। उस समय उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। उसे अकेली पाकर किशन यादव एवं छबि यादव ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी छबि यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।