CG :अर्नब’ का असर, भारी बारिश के आसार,न्यायधानी के स्कूलों के पट कल रहेंगे बंद ,DEO ने जारी किए छुट्टी के आदेश …

बिलासपुर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

👉सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश

जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 29.10.2026 (गुरुवार) को बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

👉इसके दायरे में निम्नलिखित विद्यालय शामिल हैं:

  • शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला
  • माध्यमिक शाला
  • हाईस्कूल
  • हायर सेकंडरी विद्यालय

👉मौसम विभाग की चेतावनी और बच्चों की सुरक्षा

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से क्षेत्र में अति वर्षा की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय पहुँचने में होने वाली कठिनाइयों और बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।