टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद विपक्ष सरकार पर हुई हमलावर , बोले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन – सभी मंत्री आक्रोशित हैं, एक दिन ऐसा विस्फोट होगा की महाराष्ट्र की तरह सभी बागी हो जाएंगे ,देखें वीडियो …..

रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके विपक्ष के नेता सरकार पर जमकर हमलावर हो रहे है। स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए जिसके बदौलत राज्य में सरकार बनी है उसी की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। साथ ही सीएम बघेल पर भी तंज कसा है।

:पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर कहा कि सिंहदेव ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने सरकार को यहां तक लाने में और उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से अपनी निराशा और हताशा जताई है। पीएम आवास के तहत जो आठ लाख मकान बनाए जाने थे उसकी मंजूरी सीएम ने नहीं दी। टीएस सिंहदेव इस बात से नाराज और दुखी है कि गरीबों को आवास नहीं मिला। प्रदेश में 500 करोड़ से ज्यादा के काम प्रभावित हुए। सारे अधिकार टीएस सिंहदेव से छीन लिए गए। पेशा कानून को लेकर भी उन्होंने सीधे आरोप लगाया है।

साथ ही पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि उनके ही विभाग में जो बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं उसमें पूछा नहीं जा रहा है। एक साजिश के तहत उनके विभाग में हस्तक्षेप करने की बात भी उन्होंने कही है। रोजगार सहायकों से हड़ताल करवाकर मनरेगा के काम को प्रभावित किया गया। कमेटी भी बनाई गई लेकिन हड़ताल वापस नहीं लिया गया।

सभी मंत्रियों में है आक्रोश: डॉ रमन सिंह

डॉ. रमन ने कहा कि, इस सरकार में एक ही मंत्री इन सबसे पीड़ित नहीं है। सारे मंत्रियों में आक्रोश है लेकिन वे चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे है। जो हालत महाराष्ट्र में हुई थी जो लोग बागी हुए थे ऐसी स्थिति छत्तीसगढ़ में भी बनेगी और यह सरकार धरी की धरी रह जाएगी।