केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, किसानों के विरोध-प्रदर्शन के पीछे बताया पाकिस्तान-चीन का हाथ

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किसानों के आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है। केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि सीएए और एनआरसी को लेकर पहले मुसलमानों को गुमराह किया गया, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं हुए।

केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदलोन जारी है। किसान संगठनों ने मोदी सरकार के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कानूनों को रद्द किया जाए। साथ ही किसानों का कहना है कि रिलायंस जियो के सभी प्रोडक्ट का बहिष्कार करेंगे। किसान आंदोलन को तेज किया जाएगा। जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बड़ा बयान दे दिया है। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किसानों के आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ बताया है। केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि सीएए और एनआरसी को लेकर पहले मुसलमानों को गुमराह किया गया, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं हुए। अब किसानों को बताया जा रहा है कि नए कानूनों के कारण उन्हें नुकसान होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनापुर तालुका में कोल्टे तकली स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने यह भी कहा था कि जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है। इस आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ है। इस देश में पहले सीएए-एनआरसी को लेकर मुसलमानों को पहले भड़काया गया था। उनका ये प्रायस सफल नहीं हुआ। अब किसानों को बताया जा रहा है कि उन्हें नुकसान सहना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के प्रधानमंत्री हैं और उनका कोई भी फैसला किसानों के खिलाफ नहीं होगा।