क्षत्रिय राठौर समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन फरवरी में वरिष्ठजनों का होगा सम्मान,पर्यटन केंद्र सतरेंगा में वनभोज कार्यक्रम सह बैठक में बनी रूपरेखा

कोरबा । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा जिला इकाई ने जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट सतरेंगा में रविवार को वनभोज कार्यक्रम एवं सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। अथाह नीली जलराशि वाले मिनी गोवा के रूप में विख्यात सतरेंगा की खूबसूरत वादियों में वनभोज का आनंद लेने के बाद सामाजिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी फरवरी माह में जिला स्तरीय समाजिक सम्मेलन कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाना प्रस्तावित किया गया। साथ ही समाजिक विकास के लिए रुप रेखा तैयार की गई ।

कार्यक्रम में कोरबा क्षात्रिय राठौर समाज के जिला अध्यक्ष संतोष राठौर , रामनारायण राठौर ,हेमतं राठौर, राजेन्द्र राठौर,परस राठौर,कन्हैया ,सतीश राठौर,तुलाराम राठौर,सुशील राठौर,ओंकार राठौर, कृष्ण कुमार राठौर,माधव सिंह राठौर,रामगुलाम राठौर,दिनेश राठौर,भरत लाल राठौर,पंचराम राठौर,पद्दभुषण राठौर,मनीष राठौर,रमाकांत राठौर,अनिल सिंह राठौर ,टीकम राठौर,भुनेश्वर सिंह, जयनारायण राठौर, लक्ष्मीनारायण राठौर,पवन राठौर,महिला सदस्य चन्द्रकला राठौर,शारदा राठौर,उज्जला राठौर,प्रमिला राठौर,संगीता राठौर,तनु राठौर,कुसुम राठौर,भगवती राठौर ,नन्दनी राठौर, अनुसुइया राठौर,प्रतिभा राठौर, राजेश्वरी राठौर,पुष्पा , ईश्वरी,अर्चना राठौर,सीतादेवी राठौर,लक्ष्मी बाई राठौर, संतोषी राठौर, रत्ना राठौर, कृष्ण बाई राठौर , अहिल्याबाई,सीतादेवी, रुकमणी राठौर ,रमा राठौर सहित राठौर समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे