हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा होती है। इस तरह सभी को 1 नवंबर का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। यानी त्योहारों से पहले आम आदमी की राहत बरकरार रहेगी। इस बीच, LPG Subsidy चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस के दाम इतने कम हो गए हैं कि सरकार को सबसिडी देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इस तरह इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में ग्राहकों को बहुत कम सब्सिडी मिली है। सिलेंडर की डिलीवरी के बारे खातों में महज 37 रुपए जमा हुए। बता दें, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट के कारण इस साल मई से सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग बराबर हो गई है। सरकार ग्राहक के खाते में सब्सिडी के रूप में सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अंतर रखती है।
नवंबर से बदल रहा रसोई गैस से जुड़ा यह अहम नियम
नवंबर में रसोई गैस की बुकिंग से जुड़ा एक बड़ा नियम लागू होने जा रहा है। अब रसोई गैस सिलेंडर बुक करने पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाने पर ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी। सरकार का मानना है कि कई लोग अपने सिलेंडर की बुकिंग के नाम पर कालाबाजारी कर रहे हैं। ओटीपी का सिस्टम लागू होने पर कालाबाजारी बंद हो जाएगी। यह फैसला त्योहारों से ठीक पहले लिया जा रहा है, तब घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की ब्लैकमार्केटिंग बढ़ जाती है। इसके बाद अब रसोई गैस एजेंसयां भी किसी तरह की धांधली नहीं कर पाएंगी।
पिछले 10 महीनों में बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर (14.2 kg) का दाम
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
- 1 अक्टूबर 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 620 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610 रुपए
- 1 सितंबर 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 620.5 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610 रुपए
- 1 अगस्त 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 621 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610.5 रुपए
- 1 जुलाई 2020: दिल्ली 594 रुपए, कोलकाता 620.5 रुपए, मुंबई 594 रुपए, चेन्नई 610.5 रुपए
- 1 जून 2020: दिल्ली 593 रुपए, कोलकाता 616 रुपए, मुंंबई 590.5 रुपए, चेन्नई 606.5 रुपए
- 1 मई 2020: दिल्ली 582 रुपए, कोलकाता 584.5 रुपए, मुंबई 579 रुपए, चेन्नई 569.5 रुपए
- 1 अप्रैल 2020: दिल्ली 744.00 रुपए, कोलकाता 774.5 रुपए, मुंबई 714.5 रुपए, चेन्नई 761.5 रुपए
- 1 मार्च 2020: दिल्ली 806 रुपए, कोलकाता 839.5 रुपए, मुंबई 776.5 रुपए, चेन्नई 826 रुपए
- 12 फरवरी 2020: दिल्ली 858.5 रुपए, कोलकाता 896 रुपए, मुंबई 829.5 रुपए, चेन्नई 881 रुपए
- 1 जनवरी 2020: दिल्ली 714 रुपए, कोलकाता 747 रुपए, मुंबई 684.5 रुपए, चेन्नई 734 रुपए