मन्नत पूरी होने पर 101 बकरे चढ़ाएंगे टीएस, आखिर मन्नत क्या है, के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात,,,

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे थे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव, मन्नत  को लेकर अटकलों का दौर जारी

शमरोज खान सूरजपुर 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार की शाम सूरजपुर जिले में स्थित खोपा देव के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने अपनी मन्नत पूरी होने पर 101 बकरे  चढ़ाने की बात कही।

मन्नत  को लेकर पूरे प्रदेश में कयासों का दौर जारी है। इस बात पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने कुछ और ही कहा।

गौरतलब है कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव फुटबॉल प्रतियोगिता  के समापन समारोह में ग्राम खोपा पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने यहां खोपा देव  के दर्शन कर मन्नत मांगी।

उनकी मन्नत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सरगुजा से लेकर राजधानी  तक उनकी मन्नत की चर्चा होती रही। सिंहदेव के करीबियों की मानें तो टीएस हमेशा प्रदेश की बेहतरी का मन्नत मानते हैं।

मन्नत बताई नहीं जाती

खोपा देव  के स्थान पर मैंने मन्नत मानी है। यहां की मान्यता है कि मन्नत बताई नहीं जाती। वहां के बैगा ने भी ऐसा ही कहा है।

टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छ. ग. शासन