पटवारियों के हड़ताल को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक बयान देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अगर पटवारी तत्काल काम पर नहीं लौटे, तो पटवारियों को कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि यह हड़ताल का समय नहीं है। पटवारियों को काम पर लौटना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर-
बिलासपुर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पटवारी धरने से वापस काम पर लौटें। अगर तत्काल काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो सीधी कार्यवाही होगी। ये समय हड़ताल का नहीं है। शराबबंदी के मामले में उन्होंने कहा कि दो साल से विपक्ष ने कमेटी को समर्थन नही किया। तीन साल का समय पर्याप्त है। घोषणा पत्र का अक्षरश: पालन किया जाएगा। उन्होंने एक दैनिक वेतनभोगी कर्मी की मौत पर निजी धनराशि पीड़ित पक्ष के क्रियाकर्म के लिए सौंपा। इसके लिए गेस्ट हाऊस कर्मी ने मंत्री की उदारता के प्रति आभार व्यक्त किया।