भाजपा लहर की आंधी में ढह गया कांग्रेस का एक और किला , छुरी नगर पंचायत अविश्वास प्रस्ताव पारित ,कांग्रेस नहीं बचा पाई एक दशक की सत्ता ,लगे जय श्री राम के नारे

कोरबा । सत्ताशीन होते ही भाजपा ने नगरीय निकायों पर अपनी भौहें टेढ़ी कर ली हैं। यही वजह हैं कि छत्तीसगढ़ में अबतक आधे दर्जन से ज्यादा निकायों में भाजपा ने विपक्ष में रहते हैं कांग्रेस के नगर अध्यक्षों के खिलाफ न सिर्फ प्रस्ताव लाया बल्कि कांग्रेस से नगर सत्ता हथियाने में कामयाबी पाई।

इसी कड़ी में एक और नगर पंचायत कांग्रेस के हाथ से जाता रहा हैं। यह नगर पंचायत हैं कोरबा जिले का छुरी नगर पंचायत। यहां पिछले चुनाव में कांग्रेस बहुमत के आधार पर कांग्रेस नेत्री नीलम देवांगन बतौर अध्यक्ष काबिज हुई थी। उनके पास तब करीब 10 पार्षद थे। लेकिन छत्तीसगढ़ से सरकार जाते ही भाजपा के सदस्यों ने जिला कलेक्टर के सामने विश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था जिसके बाद आज यहाँ मतदान कराया गया।
इस वोटिंग में भाजपा ने 10 पार्षदों का समर्थन हासिल किया और इस तरह छुरी नगर पंचायत की सत्ता से कांग्रेस को बाहर कर दिया। भाजपा की इस कामयाबी पर जिले के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इसे छुरीवासियों की जीत बताया हैं। उन्होंने दावा किया हैं कि छुरी की जनता कांग्रेस के एक दशक के शासन से त्रस्त थी। फिलहाल नेताओं और पार्षदों के बैठक के बाद नए नगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस जीत के साथ ही पंचायत दफ्तर के बाहर भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों ने जय श्रीराम के नारें भी लगाए।
छुरी नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव में कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, देवेंद्र देवांगन, हिरानन्द पंजवानी, टेकचंद अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, अजय धनोदिया, कटघोरा मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, राजेन्द्र टण्डन, ईश्वर साहू, चेलकर, रघुनंदन यादव, प्रभाकर देवांगन, कौशल देवांगन, लक्क़ी नंदा, जगदीश देवांगन तथा पार्षद गण मौजूद रहे।