सोनम के बाद अंजू निकली बेवफा ,शादी के 3 माह बाद पति को ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत ,हत्या को हिट एंड रन का दिया शक्ल,जानें कैसे हुए बेनकाब …

राजस्थान । राजस्थान के श्री गंगानगर ज़िले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। इसे इंदौर के कुख्यात राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ‘हनीमून मर्डर’ बताया जा रहा है।

यहाँ एक दुल्हन ने शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना (हिट एंड रन) दिखाने की कोशिश की।

👉हादसा या हत्या? पुलिस को कैसे शक हुआ

यह घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे हुई। आशीष और उसकी पत्नी अंजू रावला पुलिस स्टेशन इलाके में अनूपगढ़ रोड पर सड़क किनारे बेहोश मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी अंजू ने पुलिस को बताया कि एक अनजान गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी और उसके सोने के गहने लूट लिए। गंगानगर एसपी अमृतु दुहान ने कहा, “शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ। क्राइम सीन की जांच और FSL टीम की जांच से पता चला कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं थी।”

👉मेडिकल रिपोर्ट और फ़ोन रिकॉर्ड ने सच सामने लाया

पुलिस को दुल्हन की कहानी में दो बड़ी गड़बड़ियां मिलीं। जहां आशीष की मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताया गया था, वहीं मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे, और सबसे ज़रूरी बात, उसका गला घोंटा गया था। जहां पति की जान चली गई, वहीं उसके साथ मौजूद पत्नी अंजू को एक खरोंच भी नहीं आई। अंजू के मोबाइल रिकॉर्ड से पता चला कि वह सादुलशहर के रहने वाले अपने पुराने प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी।