छत्तीसगढ़ के इस जिले में भीषण हादसा :सड़क किनारे खड़ी माजदा में जा घुसी पिकअप ,3 बच्चे समेत 10 की मौत ,23 घायल , मचा कोहराम…..

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में रविवार रात करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 10 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि दो वाहनों की टक्‍कर से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्‍चे भी हैं।ग्रामीणों ने मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली है। चारों तरफ मातम पसरा हुआ है। हर किसी की आखों में आंसू छलक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में 10 लोगों के निधन पर दुःख जताया हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अपने X हैंडल पर सीएम ने लिखा कि, घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सड़क किनारे खड़ी माजदा में जा घुसी पिकअप

बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया के पास यह हादसा हुआ है। सभी पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम पथर्रा से ग्राम तिरैया गए थे। वहां जन्मोत्सव (छट्टी) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे तभी ग्राम कठिया के पास सड़क किनारे खड़ी माजदा में पिकअप जा घुसी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।

अफसर तत्काल पहुंचे हास्पिटल

मामले की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे जहां घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रिफर करने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सभी आपस में एक ही परिवार के लोग : कलेक्टर

बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि सभी एक ही ग्राम पथर्रा के हैं जो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी आपस में एक ही परिवार के लोग हैं।

घायलों के नाम

👇
(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव
बालिका उम्र 12 साल ग्राम ढेकापुर

(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष

(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष

(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष

(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष

(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष

(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष

(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष

(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष

(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष

(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष

(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष

(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष

(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष

(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष

(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष

(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष

,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष

(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल

(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष

(21) सोनबती महिला 60 वर्ष

(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष

(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

जिला अस्पताल बेमेतरा में मृतकों के नाम 👇

(1) भूरी निषाद महिला 50 वर्ष

(2) नीरा साहू महिला 55 वर्ष

(3) गीता साहू महिला 60 वर्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मृतकों के नाम 👇

(4) अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला 60 वर्ष

(5) मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष

(6) खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 39 वर्ष

(7) रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष

(8) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष व दो अन्य उपरोक्त सभी ग्राम पथरा के निवासी हैं।