राजधानी के भनपुरी में बवाल ,40 -50 लोगों ने घर पर घुसकर किया जानलेवा हमला ,प्रार्थी घायल ,करतूत तीसरी आंख में कैद ,आज पीड़ित पक्ष दर्ज कराएगा एफआईआर

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर भनपुरी में बड़ा बवाल हुआ है। टेकराम साहू के घर पर 40 – 50 से ज्यादा लोगों ने हमला किया। आरोपियों ने घर में घुसकर लात-घुसे और चाकू से हमला किया और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया।

प्रार्थी टेकराम साहू पिता दुकलहाराम साहू इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित आज थाने में मामला दर्ज कराएंगे। बता दें कि कल देर रात की घटना है। पूरी वारदात का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।