इतनी सस्ती नहीं जिंदगी ! रामपुर विधायक ने हाथी प्रभावित मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने कलेक्टर को लिखा पत्र ….

कोरबा। जिले में हाथी के हमले से लगातार जनहानि और धनहानि हो रही है। प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को अभी भी खतरा बना हुआ है। हाथी के हमले में मृत होने वाले के परिवारजनों को दी जाने वाली सहायता राशि काफी कम है। जिसे लेकर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है।

विधायक श्री राठिया ने पत्र में लिखा है कि 7 सितंबर 2024 को जनपद पंचायत कोरबा अन्तर्गत ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम गढ़कटरा के हलई बाई पहाड़ी कोरवा उम्र लगभग 70-75 वर्ष को दंतैल हाथी के द्वारा हमला कर मार डाला गया है। जो कि शासन के द्वारा मृतक के परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि कम है। इसलिए में चाहता हूँ कि सहायता राशि कम से कम 10 लाख (दस लाख रूपये) प्रदान किया जाए। साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की उचित व्यवस्था या अतिरिक्त बल मुहैया कराने की कष्ट करें।