छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ा हादसा :रफ्तार में 6 जिंदगी गिरफ्तार ,तेज रफ्तार स्कार्पियो डबरी में गिरी ,डोर लॉक ,एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 की मौत ,1 घायल,मचा हड़कम्प …..

बलरामपुर । बलरामपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भीषण हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पियों तालाब में पलट गयी। इस भीषण हादसे में स्कार्पियों वाहन में सवार 7 लोगों में 6 की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुट गयी। तालाब में गिरे स्कार्पियों वाहन से सभी मृतकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुढाबग़ीचा में मुख्य मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। हादसे के दौरान वाहन में सात लोग सवार थे। जिसमे से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतकों में से 4 एक ही परिवार के हैं जो कि कुसमी विकासखंड के लरिमा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग दीपावली मनाने गांव आये हुए थे। दीपावली के बाद परिवार के सभी लोग स्कार्पियों से वापस सूरजपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। तभी रास्ते में ये भीषण हादसा हो गया। मृतकों में एक बच्ची और महिला समेत 6 लोग शामिल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।