आउटसोर्सिंग कंपनी में 50% आरक्षण ,स्थानीय बेरोज़गारों के लिए सिविल एवं कोल उठाओ के कार्यों में भी 25% आरक्षण की माँग

युंका नेता मधुसूदन दास ने कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम.प्रसाद को सौंपा ज्ञापन ,मांगे पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। युवा कांग्रेस कोरबा के द्वारा युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन दास के नेतृत्व में एसईसीएल के द्वारा स्थानीय बेरोज़गारों की उपेक्षा के विरोध में एसईसीएल कुसमुंडा,गेवरा,दीपका के प्रवास पर पहुंचे कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम.प्रसाद को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सौंपे ज्ञापन के जरिए आउटसोर्सिंग कंपनी में आसपास के 25 किलोमीटर दायरे के स्थानीय बेरोज़गारों को नौकरी में 50आरक्षण निर्धारित करके खुली भर्ती से नौकरी दिया जाने के साथ ही साथ सिविल ठेका कार्यों में एवं डियो में 25% कार्यों को आरक्षित किया जाने का उल्लेख है ताकि स्थानीय युवाओं को रोज़गार के अवसर प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन दास ने कहा की – कुसमुंडा,गेवरा,दीपका खदान के द्वारा प्रतिवर्ष सैकडो लोगो की भर्ती ली जाती है जो या तो बाहरी होते है या फिर भुविस्थापित इसके अलावा एक तबका और होता है वो है स्थानीय युवा बेरोज़गारों का जो केवल धूल खाने ट्रकों के नीचे दबकर मरने के लिए इस क्षेत्र में पैदा हुए है इनको भी तो हक़ मिलना चाहिए इसी तारतम्यता में आज हमारे द्वारा खदानों के आस पास के 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय युवा बेरोज़गार भाई लोगों के भर्ती के लिए खुली भर्ती आयोजित करते हुए 50% पद एव कोयला उठान एव सिविल कार्यों में 25% आरक्षण लागू करते हुए युवाओं को रोज़गार प्रदान किया जाने की माँग को लेकर कोल इंडिया के चेयरमैन को पत्र सौपा और उचित कार्यवाही की माँग की गई।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से अमित कँवर,आशीष मित्तल,नीरज बंजारे,यशवर्धन सिंह और अनेक युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।