नगर निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 32 की भाजपा प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी दाखिल किया नामांकन

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 32 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकली जायसवाल ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश ,जिला ,मण्डल पदाधिकारियों की मौजूदगी में कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन (नाम निर्देशन पत्र ) दाखिल किया। श्रीमती जायसवाल ,पार्टी के पदाधिकारियों ,वार्ड के सक्रिय कार्यकर्ताओं ,समर्थकों के साथ विशाल रैली निकाल कर नामांकन पत्र की शेष सेट दाखिल करेंगी।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल वस्त्रकर ,प्रस्तावक प्रिय रंजन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रस्तावक पूर्व एल्डरमैन मोहम्मद अख्तर, अल्पसंख्यक मोर्चाअध्यक्ष आरिफ खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ,मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर ,पूर्व जिला महामंत्री लालेश दुबे ,पूर्व पार्षद अजय गोड, कोसाबाड़ी मंडल मीडिया प्रभारी रितेश साहू, बूथ अध्यक्ष राजकुमार राठौर ,जिला पुस्तकालय प्रभारी मदन गोपाल साहू , पूर्व एल्डरमैन शिव चंदेल ,पूर्व एल्डरमेन दीपका व पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा दीपका श्रीमती वीणा जायसवाल ,वार्ड संयोजक पोंडीबहार शिव जायसवाल,जिला किसान मोर्चा एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।