आज घंटाघर मैदान में 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लेंगे चुनावी विशाल आमसभा,महापौर समेत सभी 67 भाजपा पार्षद प्रत्याशी होंगे शामिल ,मंत्री श्री देवांगन ने तैयारियों का लिया जायजा

कोरबा। बुधवार को कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा आयोजित विशाल आमसभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संबोधित करेंगे।

घंटाघर चौक स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में आमसभा दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ेगी।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। विशाल आमसभा में सभी 67 वार्ड से प्रत्याशी, कार्यकर्ता और आम जन शामिल होंगे।