CG के इस जिले के छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन का सेवन ,4 बच्चों समेत 15 ग्रामीण फूड पॉयजनिंग के शिकार , 8 साल के मासूम बच्ची की मौत ,मंत्री केदार कश्यप पहुंचे अस्पताल,सीएम साय ने जताया दुःख

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में फूड पाॅइजनिंग से एक 8 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि गांव में छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन का सेवन करने के बाद एक-एक कर 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए । आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद मंत्री केदार कश्यप पीड़ितोें का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं मासूम बच्चीं की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है।

जानकारी के मुताबिक फूट पाॅइजनिंग की ये घटना मर्दापाल थाना इलाके के हंगवा गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां बुधवार को छठी कार्यक्रम में ग्रामीणों के लिए चिकन-मटन बनाया गया था। जिसका सेवन करने के बाद गांव के 4 बच्चों के साथ ही 15 ग्रामीणों की एकाएक तबियत बिगड़ गयी। आनन फानन में सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है फूड पाॅइजनिंग की शिकार 8 साल की मासूम बच्चीं ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को ग्रामीणों के बेहतर इलाज के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्ची की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जताया है।