कोरबा। वार्ड क्रमांक 32 पोंडीबहार में डेढ़ दशक बाद कमल खिला है। भाजपा महिला पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल ने 759 मतों से प्रचंड मतों से जीत हासिल कर कांग्रेस के डेढ़ दशक के मजबूत किले को ढहा दिया। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चंद्रकली शिव जायसवाल की मिलनसार व्यक्तित्व ,सदैव सुख दुख में सहभागी बने रहने की प्रवृत्ति से प्रभावित मतदाताओं ने चंद्रकली को जीत का आशीर्वाद दिया। कांग्रेस की विदाई कर दी।


इस प्रचंड जीत के बाद पार्षद चंद्रकली शिव जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के मतदाताओं के घर- घर दस्तक बड़े बुजुर्गों व देकर आभार जताया।नवनिर्वाचित पार्षद का वार्डवासियों ने तिलक आरती कर अभिनंदन किया। उनके आभार को आत्मीयता से स्वीकार कर वार्ड के नेतृत्व उत्तरोत्तर विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित पार्षद चंद्रकली शिव जायसवाल ने कहा कि ये पूरी जीत वार्ड के मतदाताओं ,निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित है। सबके साथ सबके विश्वास से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर वार्ड का विकास करेंगे।
उन्होंने आश्वस्त किया है कि हमेशा की तरह उनका घर वार्ड के समस्त मतदाताओं ,पार्टी कार्यकर्ताओं , जरूरतमंदों के लिए सदैव खुले रहेंगे।
वे और वार्ड पार्षद सदैव जन सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। जनता अपने पार्षद से बारों महीने मिल सकती है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ,वार्ड संयोजक शिव जायसवाल समेत पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मतदाता मौजूद रहे।
