दिल्ली । प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने काफी मंथन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता भाजपा की दूसरी एवं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता विधायक दल की नेता चुनीं गईं। रविशंकर प्रसाद ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया । प्रवेश वर्मा उनके प्रस्तावक बने। 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। जिसकी भाजपा ने भव्य तैयारी की है।

सूत्रों के मुताबिक RSS ने मुख्यमंत्री के लिए रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था जिस पर भाजपा ने मोहर लगा दी है।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7: 30 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो चुका है। नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान रवि शंकर प्रसाद ने की। रेखा गुप्ता सरकार बनाने का दावा पेश करने पर्यवेक्षकों के साथ राजभवन निकल गई हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी।दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के शालीमार बाग सीट से शानदार जीत हासिल की है।उनका पूरा जीवन पार्टी की सेवा में समर्पित रहा है।
