दिल्ली -यूपी में बदला मौसम का मिजाज ,बारिश से बढ़ी ठंड…

दिल्ली। दिल्ली-यूपी में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली और यूपी के कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश और तूफान की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। 20 फरवरी को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।