ACB समूह के प्रमुख वीरसेन ,कैप्टन अभिमन्यु की माताजी परमेश्वरी देवी नहीं रहीं ,आज हिसार के गांव खांडा खेड़ी में होगा अंतिम संस्कार …..

हरियाणा -कोरबा। वैदिक पथ के पथिक स्व. चौधरी मित्रसेन आर्य की धर्मपत्नी, एसीबी समूह के संस्थापक कोयला क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति वीरसेन व हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री ,हरिभूमि पत्र समूह के प्रमुख कैप्टन अभिमन्यु की माताजी परमेश्वरी देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे हरियाणा में हिसार के गांव खांडा खेड़ी में किया जाएगा।

परमेश्वरी देवी अपने पीछे 6 बेटों और 3 बेटियां का भरापूरा परिवार छोड़ गईं।शोक संतप्त परिवार में पुत्र कैप्टन रुद्रसेन, वीरसेन, व्रतपाल, कैप्टन अभिमन्यु, मेजर सतपाल और देव सुमन शामिल हैं, जबकि, बेटियों में दया, बिमला और मधु हैं।उनके निधन पर गांव और क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। कई गणमान्य लोगों व संस्थाओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

O आर्य समाज के सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान

माता परमेश्वरी देवी, आर्य समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहती थीं। उन्होंने आर्य समाज से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिकाएं निभाईं। वे देशभर के अनेक गुरुकुलों व आर्य समाजी संस्थाओं में अग्रणी भूमिका में थीं। वे आर्य समाज के साथ-साथ खेती और समाज उत्थान में विशेष रुचि रखती थीं। उनका हर संभव प्रयास रहता था कि हर जरूरतमंद की यदासंभव मदद की जाए। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में देशभर की अनेक राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियां उपस्थित रहेंगी।