कलेक्टोरेट कैम्पस में कर्मचारियों की अनुशासनहीनता,नियमों की अनदेखी कर वीडियो बनाने पर उठे सवाल ….

कोरबा। कलेक्टोरेट ऑफिस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कर्मचारियों द्वारा सरकारी कार्यालय में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। यह वीडियो बनाना नियमों के विरुद्ध है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी इसे बना रहे हैं।

इस मामले में पशुधन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ओम यादव और सहायक ग्रेड 2 दोनों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। वीडियो में शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कलेक्टर परिसर के कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि विभाग में कामकाज किस तरीके से प्रभावित हो रहा होगा।

कलेक्टर परिसर में कई ऐसे दस्तावेज मौजूद रहते हैं जो सुरक्षा के अभाव पर 24 घंटा निगरानी पर रखे जाते हैं। लेकिन वीडियो पर दिख रहे परिसर को अपराजिता तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। इसकी रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

इस मामले में कलेक्टरेट ऑफिस के अधिकारियों को नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कर्मचारियों को यह समझना चाहिए कि सरकारी कार्यालय में वीडियो बनाना नियमों के विरुद्ध है और इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।