रायपुर । छत्तीसगढ़ में बुधवार को साय कैबिनेट में 3 विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि मुख्यमंत्री की पसंद को दरकिनार किया गया। तीनों मंत्रियों की नियुक्ति बाहरी दबाव और सौदेबाजी से हुई है।
दीपक बैज ने कहा कि, एक अडाणी की पसंद से, दूसरा संघ के दबाव में और तीसरा विधानसभा चुनाव के समय हुई सौदेबाजी के कारण मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की पसंद का कोई भी मंत्री नहीं बना है।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों की संख्या 13 से बढ़ाकर 14 करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या केंद्र से 13 से 14 मंत्री करने की अनुमति मिल गई है। अगर अनुमति है तो यह अच्छी बात है, लेकिन अनुमति नहीं है तो 14 लोगों का मंत्रिमंडल असंवैधानिक है।

भूपेश ने आगे कहा कि मंत्रिपरिषद में 15 प्रतिशत सदस्य के नियम की वजह से 13 मंत्री ही बनाए जा सकते थे। कांग्रेस सरकार में 14 मंत्री बनाए जाने की मांग की गई थी। 28 दिसंबर 2018 में केंद्र को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई थी। विधानसभा में पारित होने के बावजूद केंद्र ने अनुमति नहीं दी थी।
वरिष्ठ नेता एक लाइन से खारिज कर दिए गए- बघेल👇
भूपेश ने आगे कहा कि सारे वरिष्ठ नेता एक लाइन से खारिज कर दिए गए हैं। लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, रेणुका सिंह जैसे नेताओं को दरकिनार कर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं में अगर जरा भी आत्मसम्मान बचा है तो हिम्मत दिखाएं।
परंपरा टूटी, फिर भी सीनियर विधायकों की उपेक्षा👇
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अब तक मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्रियों की परंपरा रही है। इस बार परंपरा तोड़ते हुए 14 मंत्री बनाए गए, लेकिन फिर भी आधा दर्जन से ज्यादा विधायक मंत्री नहीं बन पाए। भाजपा सरकार ने वरिष्ठता, अनुभव और सक्रियता को दरकिनार कर दिया है।
भाजपा और सरकार की उल्टी गिनती शुरू
👇
बैज ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में नेताओं की घोर उपेक्षा हुई है। शपथ ग्रहण के बाद सरकार और भाजपा में अंतर्कलह बढ़ने वाली है। साथ ही सरकार की उल्टी गिनती आज से शुरू हो चुकी है। कहीं ऐसा ना हो जाए कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा भी ना कर पाए। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
साय कैबिनेट में विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है।
अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक पर तंज👇
दीपक बैज ने कहा कि, आज 3 मंत्रियों का शपथ ग्रहण था। विधायक दल की ओर से सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अजय चंद्राकर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। धरमलाल कौशिक प्रदेश से बाहर चले गए। यही भाजपा की अंदरूनी कलह का सबूत है। मंत्री पद की शपथ ग्रहण से ही सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
भाजपा के पुराने नेता अब अनुपयुक्त👇
मंत्रिमंडल में 3 में से 2 पूर्व कांग्रेसी होने के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा में अपने ही बड़े और सक्रिय नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। भाजपा ने अजय चंद्राकर को उपयुक्त नहीं समझा, अमर अग्रवाल को नहीं समझा, धरमलाल कौशिक को नहीं समझा और न ही राजेश मूणत को समझा।
