KORBA : महिला एवं बाल विकास विभाग कन्या भ्रूण हत्या,बाल विवाह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,हितग्राहियों को कर रही विधिक रूप से जागरूक ,sankalp – hew के अंतर्गत संरक्षण अधिकारी रजनी मारिया द्वारा कोरबा शहरी,करतला परियोजना के केंद्रों में दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग आकांक्षी जिला कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन ,जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश के नेतृत्व में कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह जैसे कुरीतियों को लेकर सतत रूप से जनजागरूकता अभियान,कार्यक्रम का आयोजन कर जन सामान्य को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में कोरबा शहरी परियोजना के रामपुर सेक्टर के
ढ़ेंगुरनाला 2 आंगनबाड़ी केंद्र में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम sankalp – hew के अंतर्गत संरक्षण अधिकारी रजनी मारिया द्वारा भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हितग्राहियों को जानकारी दी गई l

साथ ही HARD संस्था के प्रतिनिधि राहुल साहू द्वारा बालविवाह मुक्त भारत अभियान एवं मानव तस्करी बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी गई।।
साथ ही पर्यवेक्षक द्वारा 5 प्रकार के भोजन के बारे में जानकारी दी गई। अंत में सभी के द्वारा बालविवाह मुक्त भारत के संबंध शपथ दिलाई गई।

इसी तर्ज पर करतला परियोजना के सेन्द्रीपाली में भी
sankalp – hew के अंतर्गत संरक्षण अधिकारी रजनी मारिया द्वारा भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हितग्राहियों को जानकारी दी गई।