राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला, कोरबा से ऋचा सिंह गईं सारंगढ ,निगम में उपायुक्त बनकर आ रहे नीरज ,देखें आदेश …..

रायपुर-कोरबा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जिसके तहत कोरबा से एक महिला अधिकारी गई हैं तो एक अधिकारी मिले हैं। जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह का सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले में तबादला किया गया है तो वहीं सरगुजा जिले में सेवाएं दे रहे डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक नगर पालिक निगम कोरबा में उपायुक्त के पद पर सेवाएं देंगे।