CG : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS का तबादला ,1 को कलेक्टर की कमान,रेणु ,सुब्रत का बढ़ा कद ,देखें आदेश

रायपुर । राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल से 1
कलेक्टर सहित कुल 14 आईएएस अधिकारी प्रभावित होंगे।जारी आदेश में भा.प्र.से.2009 की IAS श्रीमती रेणु जी पिल्ले एवं 1992 बैच के IAS सुब्रत साहू का कद बढ़ा है।

IAS रेणु जी पिल्ले अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष व्यापम ,अध्यक्ष छग माध्यमिक शिक्षा मंडल को उनको वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अध्यक्ष व्यापम के पद पदस्थ करते हुए अध्यक्ष छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह IAS सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव ,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग महानिदेशक छ.ग. प्रशासनिक अकादमी ,अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव सहकारिता विभाग को वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त महानिदेशक छ.ग. प्रशासनिक अकादमी के पद पर पदस्थ करते हुए दिनांक 01.10.2025 से टोपेश्वर वर्मा (भाप्रसे 2005 )अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर के सेवानिवृत्ति उपरांत अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह जिला पंचायत सीईओ रायगढ के पद पर पदस्थ 2009 बैच के IAS जितेन्दर यादव को कलेक्टर राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।