KORBA :एक महीने में तीसरी बार आज कोरबा आ रहे CM श्री साय ,दिवंगत पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में होंगे शामिल

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महीने में तीसरी बार कोरबा जिले के प्रवास पर आ रहे। वे 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व ल, कटघोरा के पूर्व विधायक, एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल के निधन पर बारहवीं एवं पगड़ी रसम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी प्रोटोकॉल अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दोपहर 2.20 बजे शासन के हेलीकॉप्टर से सीएसईबी फुटबॉल मैदान कोरबा में आगमन होगा। कार से 2.30 बजे अग्रसेन भवन कोरबा पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे से 3.15 बजे तक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल के निधन पर बारहवीं एवं पगड़ी रसम कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3.25 बजे सीएसईबी फुटबॉल मैदान से दुलदुला जिला जशपुर में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम के लिए उड़ान भरेंगे।
कोरबा जिले के कार्यक्रम में
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिकजन उपस्थित होकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।