KORBA : कटघोरा से खरीदी अभियान का आगाज, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किसान ने बेचा धान,पहले दिन 11 उपार्जन केंद्रों में हुई बोहनी ,14 किसानों से 438 क्विंटल धान की आवक

कोरबा-कटघोरा। रविवार 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी अभियान का आगाज हो गया ।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कटघोरा के धान उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रभारी कलेक्टर , जनप्रतिनिधियों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं किसानों की गरिमामय उपस्थिति में धान खरीदी अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कटघोरा के साथ जिले के 11समितियों के धान उपार्जन केंद्रों में बोहनी हुई। पहले दिन 15 किसानों से 438 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 10 लाख 69 हजार 158 रुपए के धान की आवक हुई।

कटघोरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन, आईएएस अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा श्री तरुण किरण, नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन, महामंत्री राजेन्द्र टण्डन, निगरानी समिति सदस्य श जय कंवर, डीआर सर, मति मिंज सर, खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर, डीएमओ ऋतुराज देवांगन, जिला नोडल अधिकारी सुशील जोशी, सहकारिता विस्तार अधिकारी भूपेंद्र साहू, ऑडिटर दीपक कंवर, मंडी सचिव नारायण पटेल एवं बैंक सुपरवाइजर मणिशंकर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थिति रही।

अतिथियों की उपस्थिति में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी करने पर जोर दिया।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर ग्राम नवागांव के किसान श्रीमती दयामति केला पति श्री कुँवर प्रसाद केला ने उपार्जन केंद्र में अपना धान विक्रय किया। अतिथियों ने किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें धान खरीदी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति प्रबंधक श विनोद कुमार भट्ट सहित समिति के कर्मचारी, किसान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की सुविधा, सुव्यवस्थित तौल, समय पर धान खरीदी तथा उपार्जन केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

👉पहले दिन 11 उपार्जन केंद्रों में 15 किसानों से 10.69 लाख रुपए से अधिक के धान की आवक हुई

धान खरीदी अभियान के पहले दिन 15 नवंबर को ही कटघोरा समेत 11 उपार्जन केंद्रों कुल्हरिया ,छुरीकला, ,डोंडकी
,तुमान ,नवापारा (सिं.), निरधी,परसदा, पाली ,सिरमिना एवं हरदीबाजार में 438 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 10 लाख 69 हजार 158 रुपए के धान की आवक हुई। आने वाले दिनों में लगभग सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत हो जाएगी ।