KORBA : बिना वाइब्रेटर के बनाई जा रही नाली पर निगम का एक्शन , रातों रात तुड़वाया …

कोरबा । स्व. बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज परिसर में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और निर्माण में कथित तकनीकी लापरवाही को लेकर कार्यवाही करते हुए बिना वाइब्रेटर के बनाई गई पूरी नाली को रातों-रात तुड़वा दिया।

अब ठेकेदार को नए सिरे से निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नाली का निर्माण कराना होगा।दरअसल, मेडिकल कॉलेज परिसर में नगर निगम की ओर से नाली निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट की ढलाई में वाइब्रेटर का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर सवाल उठे थे। मौके पर मौजूद ठेकेदार के मिस्त्री ने भी स्वीकार किया था कि वाइब्रेटर पिछले दो-तीन दिनों से खराब पड़ा है। इसके अलावा निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सरिया की गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मापदंडों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे।

निगम प्रशासन निर्माण की गुणवत्ता को निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद बिना वाइब्रेटर के तैयार की गई नाली को हटाने का निर्णय लिया गया और पूरी नाली को तुड़वा दिया गया। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इस कार्यवाही से स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य में सामने आई तकनीकी खामियों को लेकर निगम प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।