कानपुर। डॉक्टर शाहीन सईद को फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली ब्लास्ट के पीछे जैश ए मोहम्मद के आतंकी माड्यूल से उसके संबंध सामने आए थे। जांच में पता चला कि वह जैश की महिला कमांडर है। शाहिन के पहले पति और पिता ने शायद ही सोचा होगा कि उनकी बेटी आतंकवादी बनेगी क्योंकि वह हमेशा धार्मिक बंदिशों के खिलाफ थी।
दरअसल, डॉक्टर शाहीन के पूर्व पति जफर हयात ने उसके कई राजफाश किए। उन्होंने शादी से लेकर उसके मंसूबों तक का जिक्र किया। इस दौरान ये भी सामने आया कि शाहीन के ख्वाब काफी ऊंचे थे। वह देश में नहीं रहना चाहती थी। जफर ने
ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा- हमारी शादी 2006 में हुई थी। शादी के बाद वो अक्सर यूरोपियन कंट्री में चलने का दबाव बनाती थी। मैं यहीं रहना चाहता था। एक दिन शाहीन हम लोगों को छोड़कर चली गई। हमारे बीच कभी विवाद नहीं रहा।
शाहीन के पूर्व पति डॉक्टर जफर कानपुर के सरकारी केपीएम अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाहीन के साथ 2006 में शादी हुई थी। वह यूरोपियन कंट्री जाने की बात कहती थी। इसके लिए दबाव भी बनाया था। फिर वह छोड़कर चली गई तब से हमारी कोई मुलाकात नहीं हुई।
👉परिवार के लोग हैरान

डॉक्टर जफर ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट में शाहीन का नाम आने से परिवार के लोग भी हैरान हैं। हमारी शादी लव नहीं अरेंज मैरिज थी। सात साल दो महीने में ही हमारा तलाक हो गया था। उसने कभी बुर्का नहीं पहना और धार्मिक बंदिश भी नहीं थी। वह इन बंदिशों के खिलाफ थी।
👉पिता बोले- वह डॉक्टर है, उसी में व्यस्त रहती
मीडिया से बातचीत में पिता शाहिद ने कहा कि हमारी बेटी डाक्टर है। वह ऐसी किसी हरकत में शामिल नहीं हो सकती। वह डॉक्टर है और अपने काम में व्यस्त रहती है।
👉यूपीएससी क्वालीफाई करके आई थी कानपुर

जांच में सामने आया कि लखनऊ की डॉक्टर शाहीन सईद होनहार छात्रा थी। क्लास की टॉपर थीं। वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आई थी।
