Uttarakhand LIVE Updates: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को प्रदेश का अलग मुख्यमंत्री चुना गया था। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के नाम का एक लाइन का प्रस्ताव रखा गया है जिसका समर्थन सभी विधायकों ने किया। तीरथ सिंह रावत अभी गड़वाल से भाजपा सांसद हैं। वे विधायक रह चुके हैं। 2013-15 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे हैं। अभी वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। अब वे राज्यपाल से मिलेंगे और गुरुवार को 11 बजे उनका शपथ ग्रहण होगा। बता दें, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जो नाम दौड़ में बताए जा रहे थे, वे थे धन सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय भट्ट और सतपाल महाराज, लेकिन पार्टी आलाकमान ने तीरथ सिंह रावत पर भरोसा जताया। विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के दो पर्यवेक्षक, डॉ. रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच चुके थे और दोनों ने इसका औपचारिक ऐलान किया। भाजपा के लिए नए मुख्यमंत्री का चयन इसलिए भी बड़ा अहम है क्योंकि अगले साल ही यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।
10.15 AM: सीएम पद की रेस में अजय भट्ट का नाम भी शामिल है। इस बारे में आज सुबह जब उनसे पूछा गया तो जवाब दिया, मैंने शुरू से पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, वो प्रदेश के जनता के हितों ेंमें निभाई है। मैं किसी रेस का हिस्सा नहीं हूं।
10.00 AM: विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस बैठ में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से पहुंचे हैं। सीएम पद की रेस में उनका नाम भी बताया जा रहा है।