T -20 world cup 2026 : निकल गई पाकिस्तान की सारी हेकड़ी , घुटने पर आई शहबाज शरीफ सरकार ,पाकिस्तान की टीम को दिया भारत के साथ मैच खेलने का आदेश ,15 को महाशिवरात्रि के दिन होगा हाई वोल्टेज मुकाबला …

खेल । भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने पहले अपनी टीम को आदेश दिया था कि वह भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

अब शहबाज शरीफ की सरकार ने यू-टर्न मार लिया है। रविवार को आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी के बीच मीटिंग हुई। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम तय शेड्यूल के अनुसार भारत के खिलाफ मैच खेलेगी।

👉पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि इस देशों ने उससे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले से बदलने का आग्रह किया था। इसी वजह से उसने अपना फैसला बदला है। पाकिस्तान सरकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बीसीबी और आईसीसी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के नतीजों के बारे में जानकारी दी। सरकार ने बीसीबी द्वारा पीसीबी को भेजे गए औपचारिक अनुरोधों के साथ-साथ श्रीलंका, यूएई और अन्य सदस्य देशों के सपोर्टिंग कम्युनिकेशन का रिव्यू किया। इन चिट्ठियों में हाल की चुनौतियों का सही समाधान खोजने में पाकिस्तान से लीडरशिप की मांग की गई थी।’

बयान के अंत में लिखा है- कई देशों के साथ बातचीत के नतीजों और दोस्ताना देशों के अनुरोध को देखते हुए पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 15 फरवरी 2026 को टी20 विश्व कप में अपने तय मैच के लिए मैदान में उतरने का आदेश देती है।

👉कोलंबो में होना है भारत और पाकिस्तान का मैच

पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आई है। उसके सभी मुकाबले में श्रीलंका में होंगे। श्रीलंका भी टी20 विश्व कप 2026 का को-होस्ट है। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर मुकाबला होना है। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे होगी।