रायपुर । दिल्ली AI समिट विवाद की आग अब रायपुर की सड़कों तक पहुँच गई है। शनिवार को भाजपा और कांग्रेस के युवा मोर्चों के बीच जोरदार शक्ति प्रदर्शन और हंगामे की स्थिति बनी रही।
👉 BJYM का हमला:
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर (राजीव भवन) घेरने की कोशिश की। उन्होंने युवा कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन को ‘शर्मनाक’ बताते हुए नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने शंकर नगर चौक पर टिन शेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
👉 युवा कांग्रेस का घेराव:

जवाब में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) कूच किया। ‘PM is Compromised’ के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने एप्स्टीन फाइल और महंगाई पर केंद्र को घेरा।
👉 झूमाझटकी और गिरफ्तारी
एकात्म परिसर के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे कई कांग्रेसियों को पुलिस ने अस्थायी रूप से हिरासत में लिया।
👉नतीजा
भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण दोनों पक्ष एक-दूसरे के मुख्यालय तक नहीं पहुँच सके, लेकिन शहर में दिनभर राजनीतिक तनाव बना रहा।
