कोरबा । कार्यालय महाप्रबंधक ,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ,कोरबा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत् जिले के ऐसे युवक-युवतियां/उद्यमी जो स्वयं का सेवा व्यवसाय/उद्यम स्थापना के लिए अनुदानित ऋण का लाभ लेने के इच्छुक ऐसे लाभार्थियों के लिये सद्भावना सांस्कृतिक भवन, करतला में 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी इच्छुक युवक-युवतियों /उद्यमियों को उपरोक्त निर्धारित तिथि, समय एवं नियत स्थान पर जागरूकता शिविर में सादर आमंत्रित किया गया है ।

